You are currently viewing अटारी बॉर्डर पर लहराएगा एशिया का सबसे ऊंचा झंडा, 400 फीट से अधिक होगी ऊंचाई

अटारी बॉर्डर पर लहराएगा एशिया का सबसे ऊंचा झंडा, 400 फीट से अधिक होगी ऊंचाई

अमृतसर: शहर में होने वाले जी-20 सम्मेलन से पहले अटारी बॉर्डर पर एशिया का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसे लगाने का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसे लगाने के लिए नोएडा से एक खास तरह की क्रेन मंगवाई गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ध्वज को पहले वाली जगह से हटाकर स्वर्णजयंती गेट के पास लगाना है।

इस राष्ट्रीय ध्वज में मोटे पाइप का प्रयोग किया गया है। अब इन्हें फिट करने के लिए नोएडा से क्रेन मंगवाई गई है। यह क्रेन तीन दिन में यहां पहुंची है। इस क्रेन को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस झंडे की ऊंचाई 418 फीट होगी। अधिकारियों का कहना है कि इसे जी-20 से पहले लगाया जाएगा।

Asia’s tallest flag to be hoisted on Attari border, height will be more than 400 feet