You are currently viewing BJP को एक और बड़ा झटका, शीतल अंगुराल के करीबी पूर्व पार्षद ने छोड़ी भाजपा; आम आदमी पार्टी में शामिल

BJP को एक और बड़ा झटका, शीतल अंगुराल के करीबी पूर्व पार्षद ने छोड़ी भाजपा; आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर: जालंधर में उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेताओं में दल बदलने का दौर जारी है। इसी कड़ी बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है। अब शीतल अंगुराल के करीबी माने जाने वाले पूर्व पार्षद और भाजपा नेता वरेश मिंटू भी आप में शामिल हो गए हैं। इससे पहले भाजपा नेता सुभाष गोरिया ने भी आप का दामन थाम लिया था।

उधर, कांग्रेस के पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा ​​और पूर्व पार्षद के बेटे अनमोल ग्रोवर अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। तरसेम लखोत्रा ​​लंबे समय से कांग्रेस में थे और अपने इलाके में उनकी अच्छी पकड़ थी। ऐसे में उनके पार्टी छोड़ने से वेस्ट हलके में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

 

Another big blow to BJP, former councillor close to Sheetal Angural left BJP, joined Aam Aadmi Party