You are currently viewing पंजाब में 7 सांसदों की बगावत से मचे बवाल के बीच अचानक ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

पंजाब में 7 सांसदों की बगावत से मचे बवाल के बीच अचानक ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

पिहोवा: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के बगावत कर पार्टी छोड़ने की अटकलों से मचे भारी सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को पहली बार अपनी ससुराल हरियाणा के पिहोवा पहुंचे हैं। इस खास दौरे पर उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बेटी नियामत कौर भी मौजूद हैं। सूबे में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सीएम मान के इस अचानक हुए निजी दौरे ने राजनीतिक गलियारों और मीडिया में खासी चर्चा बटोर ली है।

बेहद गुप्त रखा गया है पारिवारिक कार्यक्रम

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान पिहोवा में अपने ससुराल में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। हालांकि, यह कार्यक्रम किस उपलक्ष्य में है और इसके पीछे की क्या रूपरेखा है, इस बारे में परिवार की ओर से पूरी तरह से चुप्पी साधी गई है। किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी मीडिया या बाहरी लोगों के साथ साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष की ओर से यह एक बेहद ही सादा और निजी कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें केवल घर-परिवार और कुछ बेहद करीबी रिश्तेदार ही शिरकत कर रहे हैं।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका, बाहरी लोगों की एंट्री बैन

सीएम भगवंत मान के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के पिहोवा पहुंचने से काफी पहले ही पंजाब और हरियाणा, दोनों राज्यों की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई थी। पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पुलिस ने मुख्यमंत्री की ससुराल के आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से इस इलाके में बाहरी लोगों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है, ताकि कार्यक्रम में किसी भी तरह का कोई खलल न पड़े।

Amidst the uproar triggered by the rebellion of seven MPs in Punjab, CM Bhagwant Mann suddenly arrived