You are currently viewing CM मान की चेतावनी के बीच पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, खरड़ में OSD के करीबी के घर रेड, फ्लैट से नीचे फेंका पैसों से भरा बैग

CM मान की चेतावनी के बीच पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, खरड़ में OSD के करीबी के घर रेड, फ्लैट से नीचे फेंका पैसों से भरा बैग

मोहाली: पंजाब में सियासी हलचल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) एक बार फिर पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले 7 राज्यसभा सांसदों को चेतावनी दी थी कि वे वहां जाकर भी बच नहीं पाएंगे। इस सियासी तनातनी के बीच, आज सुबह-सुबह दिल्ली से आई ईडी की टीम ने खरड़ की एक नामी हाउसिंग सोसाइटी ‘वेस्टर्न टावर’ में ताबड़तोड़ छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ईडी की यह बड़ी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी अहम मामले की जांच का हिस्सा है।

आईटी कारोबारी और CM के OSD का करीबी है रडार पर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आई ईडी की टीम सुबह करीब सात बजे ही खरड़ पहुंच गई थी और सीधे सोसाइटी में दस्तक दी। जिस व्यक्ति के ठिकानों पर यह रेड की गई है, उसकी पहचान नितिन कुमार के रूप में हुई है। नितिन एक आईटी कंपनी का कारोबारी है। चर्चाएं तेज हैं कि यह कारोबारी पंजाब के मुख्यमंत्री के एक ओएसडी (OSD) राजबीर सिंह का बेहद करीबी है। हालांकि, जांच एजेंसी या सरकार की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

फ्लैट से नीचे फेंका कैश से भरा बैग, अधिकारी साधे हुए हैं चुप्पी

छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों द्वारा कारोबारी के फ्लैट का चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है और दस्तावेजों की बारीकी से जांच हो रही है। इसी बीच एक हैरान करने वाला वाकया भी सामने आया, जब जांच के दौरान फ्लैट से पैसों से भरा एक बैग नीचे फेंका गया, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। फिलहाल, मौके पर मौजूद ईडी की टीम का कोई भी अधिकारी इस पूरी कार्रवाई को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से ईडी द्वारा लगातार विपक्षी दलों के नेताओं और उनके करीबी कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे लेकर सियासत भी पूरी तरह से गरमाई हुई है। 

Amid CM Mann’s Warning, Major ED Action in Punjab: Raid at the Residence of an OSD’s Close Associate in Kharar