You are currently viewing निकाय चुनाव में जीत के बाद AAP ने चली बड़ी सियासी चाल, हरजोत कौर लोहटिया को फिल्लौर का इंचार्च किया नियुक्त

निकाय चुनाव में जीत के बाद AAP ने चली बड़ी सियासी चाल, हरजोत कौर लोहटिया को फिल्लौर का इंचार्च किया नियुक्त

जालंधर: निकाय चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के इरादे से पार्टी ने अपनी बेहद सक्रिय और वरिष्ठ नेता हरजोत कौर लोहटिया को फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र का नया इंचार्ज नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी आलाकमान द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से पार्टी का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।

बंगा में मजबूत किया था जनाधार, दो बार लड़ चुकी हैं विधानसभा चुनाव

हरजोत कौर लोहटिया लंबे समय से आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई हैं और पंजाब की सियासत में एक जाना-माना चेहरा हैं। वह साल 2017 और 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में बंगा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बंगा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का जनाधार मजबूत करने और संगठन को खड़ा करने में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। उनकी इसी कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी ने पूर्व में उन्हें बंगा विधानसभा क्षेत्र का संगठन इंचार्ज भी नियुक्त किया था।

आदेश की कॉपी

जनवरी में महिला विंग की जिम्मेदारी, अब मई में मिला बड़ा प्रमोशन

आम आदमी पार्टी की संगठन में हरजोत कौर के बढ़ते कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ महीनों में उन्हें कई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी साल जनवरी 2026 में उन्हें ‘आप’ की महिला विंग, दोआबा ज़ोन का इंचार्ज बनाया गया था। इसके ठीक बाद, मई 2026 में पार्टी ने अपनी आगामी राजनीतिक रणनीति और फिल्लौर क्षेत्र में पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से उन्हें फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र का इंचार्ज नियुक्त कर यह नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को ‘आप’ द्वारा विधानसभा चुनावों के लिए अभी से की जा रही किलेबंदी के तौर पर देखा जा रहा है।

After winning the civic elections, AAP made a major political move, appointing Harjot Kaur Lohatia