You are currently viewing वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की लगी लॉटरी, माता रानी के दर्शन हुए और भी आसान; शुरु हुई ये नई सुविधा

वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की लगी लॉटरी, माता रानी के दर्शन हुए और भी आसान; शुरु हुई ये नई सुविधा

कटरा: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अब कटरा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसिद्ध राइड-शेयरिंग ऐप ‘रैपिडो’ (Rapido) की सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। इस नई शुरुआत से अब भक्तों को कटरा पहुंचने के बाद यात्रा शुरू करने के लिए ऑटो या अन्य वाहनों के मनमाने किराये और लंबी कतारों से बड़ी राहत मिलेगी।

इन प्रमुख रूटों पर मिलेगी सर्विस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह रैपिडो सेवा कटरा के सबसे व्यस्त और मुख्य रूटों पर उपलब्ध करा दी गई है। अब श्रद्धालु जैसे ही कटरा पहुंचेंगे, उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और यात्रा के शुरुआती पॉइंट बाणगंगा के लिए तुरंत राइड मिल जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से न सिर्फ श्रद्धालुओं का समय बचेगा, बल्कि उन्हें बेहद सुगम और सुरक्षित सफर का अहसास भी होगा।

जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ, मात्र 35 रुपये से किराया शुरू

श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए इस सेवा की दरें बेहद किफायती और बजट के अनुकूल रखी गई हैं। इस रैपिडो सेवा में बाइक, ऑटो और कार तीनों तरह के विकल्प मौजूद हैं। अनुमानित किरायों की बात करें तो बाइक राइड के लिए मात्र 35 रुपये के आसपास खर्च करने होंगे। वहीं ऑटो राइड के लिए लगभग 91 रुपये, कैब या कार राइड के लिए करीब 156 रुपये और प्रीमियम कार राइड के लिए लगभग 176 रुपये का भुगतान करना होगा।

माता रानी के दर्शन हुए और भी आसान

कटरा में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में पीक सीजन के दौरान स्थानीय परिवहन की भारी किल्लत हो जाती था। लेकिन अब इस डिजिटल और किफायती रैपिडो सेवा के शुरू हो जाने से बुजुर्गों, बच्चों और अकेले यात्रा करने वाले भक्तों को बाणगंगा और मुख्य केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। श्राइन बोर्ड और प्रशासन के इस बेहतरीन कदम की सराहना अब हर तरफ की जा रही है।

A Windfall for Vaishno Devi Devotees: Darshan of Mata Rani Just Got Even Easier