जालंधर के दकोहा में BJP की चुनावी बैठक में AAP के खिलाफ फूटा गुस्सा , जनता बोली – आम आदमी पार्टी को वोट देकर की गलती, भाजपा-अकाली दल गठबंधन का जोरदार स्वागत
जालंधर ( अमन बग्गा )अरमान नगर, दकोहा में आयोजित एक चुनावी बैठक में करीब 100 लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा के जिला उपप्रधान गौतम कुकरेजा और क्षेत्र के प्रमुख निवासी दिलबाग हुसैन विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक के दौरान दिलबाग हुसैन ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह पहले आम आदमी पार्टी के समर्थक रहे हैं और उन्हें लगता है कि आप को वोट देकर उन्होंने गलती की थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का वास्तविक विकास भाजपा और अकाली दल की सरकार के नेतृत्व में ही संभव है।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की ओर से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को उनके कार्यकाल के दौरान इलाके में करवाए गए विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। लोगों ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए थे, लेकिन पिछले करीब 10 वर्षों में इलाके में विकास की रफ्तार अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही।
बैठक में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियों और भाजपा-अकाली दल गठबंधन को लेकर भी अपने विचार साझा किए गए।
बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी ने क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उनकी भागीदारी को दर्शाया।