कपूरथला: वीकेंड रिपोर्ट के सब-एडिटर एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के कैशियर वरुण गुप्ता की सास मंजू जिंदल का आज सुबह बुधवार, 11 नवंबर 2026 को निधन हो गया।
वह गोइंदवाल साहिब के प्रमुख आढ़ती राकेश जिंदल की धर्मपत्नी थीं। मंजू जिंदल के निधन का समाचार मिलते ही कपूरथला शहर, गोइंदवाल साहिब की व्यापारिक बिरादरी, मीडिया जगत और उनके तमाम परिचितों व शुभचिंतकों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पति राकेश जिंदल, पुत्र-पुत्रवधू विशाल-बनिका जिंदल, पौत्र तुषित तथा पुत्री-दामाद राधिका व वरुण गुप्ता समेत भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।
दिवंगत मंजू जिंदल की अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर को उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर ठीक 12 बजे कपूरथला के लक्ष्मी नगर स्थित श्मशान घाट में संपन्न होगा, जहां शहर के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार और मीडिया जगत से जुड़े लोग उन्हें अपनी अंतिम विदाई और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मंजू जिंदल के दुखद निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और पत्रकार संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा की हैं। इस अत्यंत दुखद घड़ी में पीएलएन परिवार की ओर से मुख्य संपादक अमन बग्गा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में समूचा मीडिया जगत शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने परमपिता परमात्मा के चरणों में अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में शाश्वत स्थान प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने का आत्मबल व संबल बख्शें।




Sad news: Manju Jindal, mother-in-law of Digital Media Association cashier Varun Gupta, has passed away.




