You are currently viewing जालंधर में पत्नी ने पति को दूसरी युवती संग कमरे में रंगे हाथ पकड़ा, चप्पलों से जमकर की धुनाई; 5 साल से अफेयर का आरोप- प्रेमिका फरार

जालंधर में पत्नी ने पति को दूसरी युवती संग कमरे में रंगे हाथ पकड़ा, चप्पलों से जमकर की धुनाई; 5 साल से अफेयर का आरोप- प्रेमिका फरार

जालंधर: शहर के लेदर कॉम्प्लेक्स इलाके में सोमवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पति को एक अन्य युवती के साथ कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। पति को दूसरी लड़की के साथ संदिग्ध हालत में देखते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने मौके पर ही पति पर थप्पड़ों और चप्पलों की बरसात कर दी। इसके बाद महिला के मायके वालों ने भी दामाद की जमकर धुनाई कर दी। इस पूरे घटनाक्रम और दामाद की चप्पल से पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। हंगामे के दौरान कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद होने का भी दावा किया गया है, जबकि स्थिति बिगड़ती देख युवती मौके से भागने में सफल रही।

5 साल से चल रहा था चक्कर, कई समझौतों के बाद भी नहीं सुधरा पति
पीड़ित पत्नी मोनिका के अनुसार, उसका पति पिछले 5 सालों से एक अविवाहित (कुंवारी) युवती के साथ अवैध संबंध में है, जो पुडा कॉम्प्लेक्स में नौकरी करती है। मोनिका ने बताया कि इस बात को लेकर परिवार में पहले भी कई बार भारी विवाद और पंचायतें हो चुकी हैं। हर बार पति को समझाया-बुझाया गया और आपसी समझौते भी हुए, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति अमृतसर में नौकरी करता है, लेकिन उसने जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स इलाके में अलग से किराए पर एक मकान ले रखा था, जहां वह युवती के साथ मिलता-जुलता था और अवैध संबंध बनाए हुए था।

पत्नी के साथ करता था मारपीट, दड़े-सट्टे के पैसों से युवती को दिलाया मकान
मोनिका ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह पिछले कई सालों से उसके साथ लगातार मारपीट और घरेलू हिंसा कर रहा था। उसके ससुराल पक्ष यानी पति के माता-पिता को भी इस पूरे प्रकरण की पूरी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कभी अपने बेटे को रोकने का प्रयास नहीं किया। मोनिका ने यह भी सनसनीखेज आरोप लगाया कि पति ने दड़े-सट्टे में जीती रकम से युवती को मकान खरीद कर दिया है। इसके अलावा पति के मोबाइल फोन में संबंधित युवती के कई आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी मौजूद हैं। महिला का दावा है कि युवती प्रतिदिन शाम 5 बजे उस कमरे पर आती थी और 7 बजे चली जाती थी।

मायके वालों ने कमरे पर की छापेमारी, जीजा ने लगाया जानलेवा हमले का उल्टा आरोप
मोनिका के भाई हनी अंगुराल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका जीजा लंबे समय से उसकी बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुख्ता सूचना मिलने के बाद जब वे परिवार सहित लेदर कॉम्प्लेक्स स्थित कमरे पर पहुंचे, तो जीजा युवती के साथ मौजूद था। पकड़े जाने पर जीजा अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय उल्टा ससुराल पक्ष को धमकाने लगा और खुद पर जानलेवा हमला होने का झूठा आरोप मढ़ने लगा। मौके पर जोरदार हंगामे और मारपीट के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

In Jalandhar, a wife caught her husband red-handed in a room with another woman and gave him a sound thrashing