जालंधर (अमन बग्गा): दिवाली के पावन अवसर पर गौतम कुक्रेजा और अखिरी उम्मीद एनजीओ की ओर से सिविल अस्पताल जालंधर में दिवाली मनाई गई। इस दौरान अस्पताल में मरीजों और जरूरतमंदों के बीच फल वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा की गईं। इस पहल का उद्देश्य दिवाली के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां और सकारात्मकता लाना था।
इस मौके पर एनजीओ के सदस्यों ने मरीजों के साथ समय बिताया और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। फल वितरण के माध्यम से सेवा और मानवता का संदेश दिया गया। इस पहल की भावना यही रही कि त्योहारों की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए और जरूरतमंद लोग भी दिवाली की खुशी से वंचित न रहें।
वहीं, गौतम कुक्रेजा ने दिवाली के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने दिवाली की शुभकामनाएं साझा कीं।
इस मौके गौतम कुक्रेजा ने कहा कि दिवाली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियों का उजाला लाने का भी पर्व है। अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और जरूरतमंदों के बीच दिवाली मनाने का उद्देश्य उनके चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें यह एहसास करवाना है कि समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और हमें हर त्योहार जरूरतमंदों के साथ मिलकर मनाना चाहिए।




Gautam Kukreja celebrated Diwali by serving patients; he also met with former BJP minister Manoranjan Kalia




