जालंधर: भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब की ओर से एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए वरिष्ठ व सम्मानित समाजसेवी सुभाष सोंधी को कमेटी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कमेटी के पंजाब प्रधान विपिन सभरवाल और कोर कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा यह अहम जिम्मेदारी सुभाष सोंधी को सौंपी गई है। इस घोषणा के बाद वाल्मीकि समाज, धार्मिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और चारों तरफ से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विपिन सभरवाल के नेतृत्व में संगठन मजबूत, सोंधी को मिली अहम कमान
कमेटी के पंजाब प्रधान विपिन सभरवाल ने सुभाष सोंधी के सामाजिक समर्पण और धार्मिक गतिविधियों में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए उन्हें चेयरमैन पद पर मनोनीत किया है। समाज के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि विपिन सभरवाल के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और अब सुभाष सोंधी जैसे कर्मठ व निष्ठावान व्यक्तित्व के चेयरमैन बनने से कमेटी के कार्यों को नई गति और व्यापक विस्तार मिलेगा। समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सहयोगियों ने दोनों नेताओं के पक्ष में जोरदार नारे लगाकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
समाज के उत्थान और वाल्मीकि उत्सव को भव्य बनाने का लिया संकल्प
चेयरमैन नियुक्त होने के उपरांत सुभाष सोंधी ने कमेटी के पंजाब प्रधान विपिन सभरवाल और समूह नेतृत्व का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो विश्वास और मान-सम्मान उन पर जताया गया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। सोंधी ने संकल्प दोहराया कि वे भगवान वाल्मीकि जी के पावन संदेश, शिक्षाओं और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, आगामी उत्सवों व शोभायात्राओं को ऐतिहासिक रूप से भव्य बनाने और समाज के जरूरतमंद वर्गों की भलाई के लिए दिन-रात समर्पित होकर कार्य करेंगे।


Subhash Sondhi appointed Chairman of the Bhagwan Valmiki Utsav Committee; pledges to work for the upliftment of the community




