You are currently viewing सुभाष सोंधी शिवसेना समाजवादी में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी; पार्टी ने बनाया नॉर्थ इंडिया का प्रधान

सुभाष सोंधी शिवसेना समाजवादी में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी; पार्टी ने बनाया नॉर्थ इंडिया का प्रधान

जालंधर: शिवसेना समाजवादी की एक विशेष बैठक संविधान चौक स्थित कमल पैलेस के नजदीक कार्यालय में पंजाब चेयरमैन नरेंद्र थापर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान श्री कमलेश भारद्वाज उपस्थित हुए।

बैठक के दौरान पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब समाजसेवी एवं राजनीतिक नेता सुभाष सोंधी ने अन्य पार्टी छोड़कर शिवसेना समाजवादी का दामन थाम लिया। उनके साथ उषा माही भी पार्टी में शामिल हुईं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रधान श्री कमलेश भारद्वाज ने सुभाष सोंधी को उत्तर भारत प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

वहीं सुभाष सोंधी ने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वे तन, मन और धन से पार्टी की सेवा करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

बैठक में पंजाब चेयरमैन नरेंद्र थापर, पंजाब वाइस प्रधान जस्सा अलीपुरिया, युवा वाइस प्रधान राजेंद्र राजू, उत्तर भारत वाइस प्रधान सरवन राजा, मीडिया प्रभारी रोहित दत्ता, पंजाब वाइस चेयरमैन पवन टीनू, पंजाब वाइस प्रधान आनंद किशोर, पंजाब वाइस प्रधान राजकुमार अरोड़ा, जिला प्रधान दीपक थापर, जिला वाइस प्रधान लखबीर सिंह, महिला विंग उत्तर भारत प्रमुख अर्चना जैन, पंजाब वाइस प्रधान रेनू, युवा पंजाब जनरल सेक्रेटरी नीरू वाला, जिला प्रधान प्रीति, जिला वाइस प्रधान इलू देवी, जिला वाइस प्रधान सीमा, जिला वाइस प्रधान जसविंदर तथा जिला जनरल सेक्रेटरी भारती सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Subhash Sondhi joins Shiv Sena Samajwadi Party, given major responsibility