You are currently viewing आम आदमी को झटका, पेट्रोल और डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में चौथी बार बढ़ी कीमतें

आम आदमी को झटका, पेट्रोल और डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोतरी, 10 दिन में चौथी बार बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने आज यानी 25 मई को आम आदमी की जेब पर बड़ी कैंची चला दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक भारी इजाफा कर दिया गया है। अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने घर से निकल रहे हैं, तो आपको इसके लिए अपनी जेब काफी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।

ताजा बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल की कीमत में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹2.71 प्रति लीटर का जोरदार उछाल आया है। इस भारी वृद्धि के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के दाम ₹102.12 तक जा पहुंचे हैं। वहीं, डीजल की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं और इसका नया रेट ₹95.20 प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के इस तरह अचानक महंगे होने से सीधा असर आम जनता के दैनिक बजट पर पड़ना तय है।

जानकारों ने आगाह किया है कि पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी से परिवहन और लॉजिस्टिक्स का खर्च बढ़ सकता है, जिससे आखिरकार जरूरी चीजों और खाद्य उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सरकारी अधिकारियों ने पहले कहा था कि लगातार भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच, बढ़ते आयात खर्च को संभालने और ईंधन की आपूर्ति में स्थिरता बनाए रखने के लिए ये बदलाव जरूरी थे।

Blow to the Common Man: Petrol and Diesel Prices Rise Again Today—Prices Hike for the Fourth Time in 10 Days.