You are currently viewing पंजाब में बज गया चुनावी बिगुल: कपूरथला, मोहाली, पठानकोट समेत 8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों पर इस दिन होंगी वोटिंग, जाने कब आएंगे नतीजे

पंजाब में बज गया चुनावी बिगुल: कपूरथला, मोहाली, पठानकोट समेत 8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों पर इस दिन होंगी वोटिंग, जाने कब आएंगे नतीजे

चंडीगढ़: पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों की तारीखों का आधिकारिक ऐलान हो गया है। राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. राज कमल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनावी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रदेश के 8 नगर निगमों, 76 नगर काउंसिलों और 21 नगर पंचायतों में होने वाले इन चुनावों के लिए 26 मई को वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया गया है, जबकि 29 मई को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा होगी।

इन 8 बड़े शहरों पर रहेगी सबकी नजर

इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने स्पष्ट किया कि जिन आठ नगर निगमों में चुनाव होने जा रहे हैं, उनमें मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कमिश्नर ने बताया कि सभी चुनावी प्रक्रिया शहरों में ही आयोजित की जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया: 13 मई से 16 मई तक का समय

चुनावों के लिए नामांकन (नॉमिनेशन) की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। ध्यान देने योग्य बात यह है कि नामांकन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं होगी; उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी के कार्यालय में खुद उपस्थित होकर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद उम्मीदवारों की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और इसी दौरान उन्हें चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे।

18 मई को पत्रों की जांच, 19 को नाम वापसी

नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 18 मई को की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को रिटर्निंग ऑफिसर के सामने अपनी आपत्तियां रखने की अनुमति होगी। यदि किसी का फॉर्म तकनीकी कारणों से रिजेक्ट होता है, तो उसकी सूचना भी उसी दिन दी जाएगी। चुनाव मैदान से हटने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास 19 मई को अपना नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका रहेगा। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है।

The Election Bugle Sounds in Punjab: Voting for 8 Municipal Corporations—including Kapurthala, Mohali, and Pathankot