ममता बनर्जी को चुनाव हराने वाले बीजेपी MLA सुवेंदु अधिकारी के PA की गोलियां मार कर हत्या, बंगाल में माहौल तनावपूर्ण
West Bengal News: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राज्य के अलग-अलग जगहों पर हिंसा देखने को मिली है. इस बीच एक बेहद दर्ददनाक खबर सामने आ रही हैं ममता दीदी को चुनाव हराने वाले बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर बेरहमी से हत्या की गई है. इस घटना के बाद कोलकाता में तनाव बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी के पीए का नाम चंद्रनाथ रथ था, जो एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया. कोलकाता के पास उत्तरी 24 परगना जिले के विधानसभा क्षेत्र में दो गोलियां मारी गईं.
दरअसल, यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की घटनाएं सामने आई है. हमले के बाद घायल अवस्था में चंद्रनाथ रथ को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव वर्तमान में मध्यग्राम के मेगासिटी अस्पताल में है.