You are currently viewing जालंधर में 3 बेटियों की मां ने फंदा लगाकर समाप्त की जीवन लीला, वजह जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

जालंधर में 3 बेटियों की मां ने फंदा लगाकर समाप्त की जीवन लीला, वजह जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

जालंधर: जिले के बिलगा थाना क्षेत्र के बुर्जहसन गांव से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन मासूम बेटियों की मां ने आधी रात को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस खौफनाक कदम के पीछे जो वजह सामने आई है, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका का पति पहले से ही एक मामले में जेल की हवा खा रहा है, वहीं ससुर ने बहू के प्रेम प्रसंग को लेकर एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है।

आधी रात को बच्ची के रोने से खुला मौत का राज

पुलिस को दिए गए बयान में मृतका के ससुर गुरजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी 32 वर्षीय बहू कुलविंदर कौर की शादी करीब 12 साल पहले उनके बेटे बलविंदर सिंह से हुई थी। बलविंदर फिलहाल एक मामले में जेल में बंद है। कुलविंदर अपनी तीन बेटियों लवप्रीत कौर (10), मार्था रानी (8) और अशमीन कौर (3) के साथ घर के एक अलग हिस्से में रहती थी। घटना वाली रात गुरजिंदर सिंह पास के माली गोराया गांव में कंबाइन पर काम कर रहे थे, तभी रात करीब 2:15 बजे उनकी पत्नी मनजिंदर कौर का घबराया हुआ फोन आया कि बहू ने फांसी लगा ली है।

खौफनाक मंजर देख सास के उड़ गए होश

ससुर के घर पहुंचने पर सास मनजिंदर कौर ने रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि रात करीब 1:30 बजे कुलविंदर अपनी छोटी बेटी अशमीन और भतीजे अरमान (14) के साथ आंगन में सो रही थी। अचानक तीन साल की छोटी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सास की आंख खुली। जब उन्होंने कुलविंदर को आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो वह बच्ची को चुप कराकर उसे ढूंढने लगीं। घर के एक अंधेरे कमरे का दरवाजा आधा खुला था। जैसे ही सास ने अंदर जाकर लाइट जलाई, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कुलविंदर कमरे की रेलिंग से रस्सी बांधकर बिस्तर के सहारे फंदे पर झूल रही थी।

ससुर का सनसनीखेज खुलासा- ‘गांव के ही लड़के से था प्रेम प्रसंग’

इस आत्महत्या के मामले में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब ससुर गुरजिंदर सिंह ने पुलिस के सामने अपनी ही मृत बहू को लेकर बड़ा राज खोला। ससुर ने पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयान में दावा किया है कि उनकी बहू कुलविंदर कौर का अपने ही गांव बुर्जहसन के रहने वाले ‘कालू’ नाम के एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी उलझे हुए रिश्ते और पति के जेल में होने के तनाव के चलते महिला ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल बिलगा पुलिस ने ससुर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और प्रेम प्रसंग से लेकर आत्महत्या तक की हर एक कड़ी की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

In Jalandhar, a mother of three daughters ends her life by hanging herself