You are currently viewing पत्नी को घर बुलाने के लिए कलयुगी पिता की हैवानियत, 12 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट; चोरी-छिपे किया अंतिम संस्कार

पत्नी को घर बुलाने के लिए कलयुगी पिता की हैवानियत, 12 साल की मासूम बेटी को उतारा मौत के घाट; चोरी-छिपे किया अंतिम संस्कार

राजपुरा: यहां के नजदीकी गांव अलीपुर से एक बेहद दिल दहला देने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही 12 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का कारण आरोपी का अपनी पत्नी के साथ चल रहा घरेलू विवाद बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, हत्या के बाद अपना गुनाह छिपाने के लिए आरोपी ने बच्ची के शव का चोरी-छिपे अंतिम संस्कार भी कर दिया।

डेढ़ साल से अलग रह रही थी पत्नी, लगातार दे रहा था धमकियां

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी कलह के कारण पत्नी पिछले करीब डेढ़ साल से अपने पति से अलग रह रही थी। आरोपी पति अपनी पत्नी पर घर वापस आने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। वह पत्नी को डराने के लिए पिछले डेढ़ साल से यह धमकियां दे रहा था कि अगर वह वापस नहीं आई तो वह उनकी 12 साल की बेटी की जान ले लेगा। आखिरकार, जब धमकियों के बावजूद पत्नी वापस नहीं लौटी तो इस कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी की जान लेकर इस खौफनाक कदम को अंजाम दे दिया।

मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

इस दर्दनाक घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में सनसनी और शोक की लहर फैल गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मृत बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले की गंभीरता से आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी गई है ताकि आरोपी को उसके किए की सख्त से सख्त सजा मिल सके।

Depraved Father Commits Atrocity to Lure Wife Home: Innocent 12-Year-Old Daughter Murdered