You are currently viewing पंजाब की गोल्डन गर्ल तन्वी शर्मा ने जीता बैडमिंटन के Junior Women’s Singles का खिताब, CM मान ने दी बधाई

पंजाब की गोल्डन गर्ल तन्वी शर्मा ने जीता बैडमिंटन के Junior Women’s Singles का खिताब, CM मान ने दी बधाई

होशियारपुर: पंजाब की गोल्डन गर्ल तन्वी शर्मा ने बैडमिंटन में जूनियर महिला सिंगल्स का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में पंजाब और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। तन्वी जूनियर वर्ल्ड नंबर-1 बन गई हैं। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अमेरिका की खिलाड़ी को मात दी। 16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने BWF सुपर 300 यूएस ओपन 2025 में महिला सिंगल्स वर्ग में जीत हासिल की।

यूएस ओपन में तन्वी का यह शानदार प्रदर्शन उनके उभरते करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। तन्वी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 50 में शामिल हो गई हैं। तन्वी की इस सफलता पर उनकी मां और कोच मीना शर्मा ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे खुशी के पलों में से एक है और उनके पास अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

तन्वी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खिलाड़ी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि के लिए तन्वी के कोच और माता-पिता को बधाई। उन्होंने आगे कहा, “परमात्मा करे आपकी कामयाबी का सफर और भी लंबा हो और पंजाब का नाम इसी तरह दुनिया भर में रोशन होता रहे।”

तन्वी ने बताया कि वह एशियाई जूनियर चैंपियनशिप और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हैं, जो दोनों ही भारत में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह इससे भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी और सुपर 300 और 500 में अच्छा खेलना चाहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

Tanvi Sharma won the Junior Women’s Singles