जालंधर: शिक्षा विभाग ने जालंधर में सरकारी शिक्षकों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने जनगणना (सेंसस) के महाकार्य में शामिल न होने और ड्यूटी से नदारद रहने वाले 82 सरकारी शिक्षकों को ‘कारण बताओ’ (शो-कॉज) नोटिस जारी कर दिया है। प्रशासन ने इस लापरवाही को बेहद गंभीरता से लिया है। जिला शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन सभी गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन (सैलरी) तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
स्कूलों में एंट्री पर भी रोक
विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, इन सभी शिक्षकों ने जनगणना कार्य के लिए बकायदा विशेष प्रशिक्षण सत्र (ट्रेनिंग सेशन) में हिस्सा लिया था। यही नहीं, इन्होंने सर्वे किट, आधिकारिक पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र भी प्राप्त कर लिए थे, लेकिन इसके बावजूद इन्होंने अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर घरों का सर्वेक्षण कार्य शुरू ही नहीं किया।
प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि बिना पूर्व अनुमति के ये संबंधित शिक्षक अब अपने स्कूलों में भी उपस्थित नहीं हो सकेंगे। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि जनगणना कार्य में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने पर जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसके तहत दोषियों को तीन साल तक की कैद और ₹1,000 तक के जुर्माने की सजा हो सकती है।
धारा 11(1)(क) के तहत होगा एक्शन
लिखित आदेश के मुताबिक, प्रत्येक शिक्षक को सर्वेक्षण कार्य को पूरा करने के लिए एक ‘हाउस लिस्टिंग ब्लॉक’ (HLB) आवंटित किया गया था। लेकिन जिन 82 शिक्षकों को नोटिस थमाया गया है, उनमें से किसी ने भी तय समय सीमा के भीतर अपनी कोई प्रगति रिपोर्ट (प्रोग्रेस रिपोर्ट) अधिकारियों को सबमिट नहीं की। विभाग ने अब इन शिक्षकों को संबंधित उच्चाधिकारियों के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह स्पष्ट करने को कहा है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। यदि शिक्षकों द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11(1)(क) के तहत सीधे एफआईआर (FIR) और विभागीय एक्शन लिया जाएगा।
नोटिस की जद में आए सभी 82 शिक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:
मोनिका, किरण बाला, गुरप्रीत कौर सैनी, सुनीता रानी, मनजीत कौर, निधि गुप्ता, नीतू हंस, रजनी, आशा रानी, रेनू बाला, मनमीत कौर, सिमरन, कुलविंदर कौर, सतनाम सिंह, राजिंदर कुमार, परमजीत कौर, निशा, दीपिका, सवर्ण कौर, आनंद मोहन, मनिता दुग्गल, गौरी सोनी, रजनी, अनु, निधि, सुखमनदीप कौर, सुखविंदर सिंह, सरबजीत कौर, मीना, गुरप्रीत कौर, ललित कुमार, राजदीप कौर, हरजिंदर कौर, इंदरजीत कौर, शरनदीप कौर, हेमा रानी, रीमा अरोड़ा, मनदीप कौर, रीता, योगिता सचदेवा, तृप्ता रानी, रीना, परवीन रानी, संतोष कुमारी, विजय कुमारी, राजिंदर कौर, अमरदीप कौर, नेहा छाबड़ा, मनदीप कौर, कुलविंदर कौर मल्होत्रा, वरिंदर सिंह ग्रोवर, गायत्री मोगला, अशोक कुमार, गुरविंदर कौर, पलविंदर कौर, अमन दीप, नरेश कुमार, अनामिका चौधरी, हरदीप कौर, ऊषा रानी, सोनू जोशी, सुनीता बत्ता, सुनील कुमार, हीरा लाल, दलजीत कौर, मनिंदर कौर, निधि अरोड़ा, नीलम, गुरप्रीत कौर, पूनम राजपाल, अमनप्रीत कौर, रमनदीप कौर, राजेश कुमार, हरदीप कौर, बलजीत कौर, हरमेद कुमार, रमन मेहरा, मनजीत कौर, जोगिंदर पाल बांगड़, रोहित कुमार, दीक्षा और ज्योति महोत्रा।

82 Government Teachers from Jalandhar Abscond from Census Duty; Orders Issued to Withhold Salaries








