You are currently viewing जालंधर कैंट में महिलाएं भी में जगबीर सिंह बराड़ के लिए आईं आगे

जालंधर कैंट में महिलाएं भी में जगबीर सिंह बराड़ के लिए आईं आगे

-डटकर संभाल रही मोर्चा, लोगों का मिल रहा पूरा समर्थन

जालंधर: जालंधर कैंट से अकाली दल और बसपा के संयुक्त उम्मीदवार जगबीर सिंह बराड़ के लिए महिलाओं ने भी डटकर मोर्चा संभाला हुआ है। एक तरफ बराड़ खुद, दूसरी तरफ उनके दोनों बेटे, तीसरी तरफ अकाली दल और बसपा के वर्कर और चौथी तरफ महिलाएं भी प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।

शहरों के साथ-साथ गांवों में बराड को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कैंट हलके में महिलाएं भी बराड़ के हक में छह से सात मीटिंगें रोजाना कर रही हैं। बराड़ ने कहा कि कैंट में इस बार बहुत बड़ा बदलाव होगा। परगट सिंह ने न विधायक बनकर और न ही कैबिनेट मंत्री बनकर हलके का कोई विकास करवाया। ऐसे में लोगों का भरोसा अब उन पर बिलकुल नहीं है। बराड़ ने आगे कहा कि इस बार लोग भी बदलाव चाहते है।