You are currently viewing शहीद मनप्रीत सिंह को सैन्य वर्दी में बेटे ने किया सैल्यूट,पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल

शहीद मनप्रीत सिंह को सैन्य वर्दी में बेटे ने किया सैल्यूट,पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल

चंडीगढ़ः 13 सितम्बर को अनंतनाग में आंतकी हमले में शहीद हुए न्यू चंडीगढ़ के कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर उनके गांव भड़ौजियां पहुंचा, जहां परिवार और गांव के लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान में आज किया जाएगा।

शहीद कर्नल मनप्रीत के पार्थिव देह को उनके 7 साल के बेटे कबीर ने सेना की वर्दी पहनकर सल्यूट किया।  वहीं उनकी मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। कर्नल की अंतिम यात्रा चंडी मंदिर आर्मी कैंट से चंडीगढ़ के रास्ते न्यू चंडीगढ़ लाई गई। शहीद के पार्थिव देह पर घर पहुंचने पर लोगों ने फूल बरसाए।

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित और पंजाब सरकार की तरफ से राज्य की टूरिज्म मिनिस्टर अनमोल गगन मान अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।बता दें कि 2003 में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुए शहीद मनप्रीत सिंह 2020 में कर्नल बने थे।  जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में 13 सितम्बर को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के 3अधिकारी शहीद हो गए थे,जिनमें  शहीद मनप्रीत सिह भी थे।