You are currently viewing डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट नीतू कपूर के पति संजीव कपूर को सीएम चन्नी ने विशेष रुप से किया सम्मानित

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की वाइस प्रेसिडेंट नीतू कपूर के पति संजीव कपूर को सीएम चन्नी ने विशेष रुप से किया सम्मानित

जालंधर: अपने जीवन काल के बेहतरीन एवं प्रगतिशील 19 वर्ष शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने हेतु ,एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव तत्पर रहने के उद्देश्य को सम्मुख रखते हुए आज 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर पंजाब के आदरणीय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जी ने संजीव कपूर जी को प्रमाण पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया।

इस सम्मान समारोह में घनश्याम थोरी (डिप्टी कमिश्नर, जालंधर), सरदार नौनिहाल सिंह ( पुलिस कमिश्नर, जालंधर), राजेंद्र बेरी, बावा हेनरी, सुशील रिंकू , (विधायक गण), अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा गुर भजन सिंह (जिला शिक्षा अधिकारी) , सरदार गुरचरण सिंह मुल्तानी( उप जिला शिक्षा अधिकारी) तथा अन्य गणमान्य हरिंदर सिंह, राजीव जोशी विशेष तौर पर उपस्थित थे। यह संजीव कपूर जी की अथक मेहनत व निरंतर प्रयास से ही संभव हो सका है।

Sanjeev Kapoor, husband of Neetu Kapoor, Vice President, Digital Media Association, was specially honored by CM Channy.