You are currently viewing जज्बे को सलाम: आंदोलन में शामिल होने कंधे पर झंडा टांग ये 60 वर्षीय किसान पैदल ही दिल्ली की ओर बढ़ रहा

जज्बे को सलाम: आंदोलन में शामिल होने कंधे पर झंडा टांग ये 60 वर्षीय किसान पैदल ही दिल्ली की ओर बढ़ रहा


बरनाला: पंजाब सहित देशभर के किसान दिल्ली की सीमा पर कृषि कानूनों का विरोध करते रहे हैं। पूरे पंजाब से युवा, किसान और महिलाएं लगातार इस मोर्चा में शामिल हो रही हैं। इस किसान संघर्ष ने पंजाब के लोगों को एक नए संघर्ष की भावना भी दी। इस भावना के साथ, एक 60 वर्षीय व्यक्ति पैदल ही दिल्ली की ओर निकल पड़ा है।

लुधियाना जिले के चकर गांव के निवासी जोगिंदर सिंह ने अपने घर से प्रार्थना की और हाथ में किसान यूनियन का झंडा लिए हुए दिल्ली की ओर पैदल चल दिए। गांव बरनाला पहुंचे जोगिंदर सिंह ने बातचीक के दौरान बताया कि वह आज तड़के 4 बजे मोगा-बरनाला रोड से अपने गाँव चरक से दिल्ली की ओर जा रहे है।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान विरोधी कानूनों के जरिए सरकार और कॉरपोरेट्स की नजर हमारी जमीनों पर है। पंजाब सहित देश भर के किसान इसे रोकने के लिए दिल्ली की सीमा पर संघर्ष कर रहे हैं जिसमें शामिल होने के लिए वह पैदल जा रहे है।

 

 

जोगिंदर ने कहा कि पैदल जाने का उनका मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार हमें दिल्ली जाने से रोकने के लिए लाख प्रयास करे, लेकिन हम खेतों के रास्ते भी दिल्ली पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भूमि हमारी मां है, जिसे बचाने के लिए हम हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि यह कड़ाके की ठंड है, हमारा सिख इतिहास हमें ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रेरित करता रहा है।