You are currently viewing Twin Tower की तरह ढहाया गया चांदनी चौक ब्रिज, 5 सेकेंड में मलबे में हुआ तब्दील; देखें VIDEO

Twin Tower की तरह ढहाया गया चांदनी चौक ब्रिज, 5 सेकेंड में मलबे में हुआ तब्दील; देखें VIDEO

पुणे: महाराष्ट्र में पुणे के भीड़भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक का एक पुराना पुल है, जिसे देर रात ढहा दिया गया है। करीब 600 किलो विस्फोटक की मदद से महज पांच सेकेंड में पुल को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया गया। पुणे के इस पुल को नोएडा के ट्विन टावर की तर्ज पर ही गिराया गया। ट्विन टावर को भी edifice ने ही गिराया था। पुल के इस नियोजित ध्वस्तीकरण को लेकर स्थानीय लोगों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई थी।

दरअसल, इस पुल पर अकसर जाम लग जाता था। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का काफिला भी इस पुल पर फंस गया था। जिसके बाद सीएम शिंदे ने इलाके का जायजा लेने के बाद पुल गिराने का आदेश दिया था। इस पुल की जगह पर एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इलाके का हवाई सर्वेक्षण कर एक साल के भीतर नए पुल का वादा किया था। नए पुल में ज्यादा लेन होंगी ताकि जाम से निजात मिल सके।

देखें VIDEO-

Pune’s Chandni Chowk Bridge demolished like Twin Tower turned into rubble in 5 seconds; View VIDEO