You are currently viewing घर के बाहर और कार पर लिख रखा था सिविल जज, जमाता था धाक- पुलिस जांच के दौरान निकला फर्जी; जानें कैसे खुली पोल

घर के बाहर और कार पर लिख रखा था सिविल जज, जमाता था धाक- पुलिस जांच के दौरान निकला फर्जी; जानें कैसे खुली पोल

भिंड: पुलिस ने एक फर्जी सिविल जज को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया सिविल जज भिंड में खुद की पदस्थापना बताता था और शहर के स्वतंत्र नगर में रहकर लोगों पर धाक भी जमाता था। फर्जी सिविल जज ने अपने घर के बाहर और अपनी कार पर सिविल जज लिख रखा था। भिंड पुलिस ने फर्जी सिविल जज को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

Name plate was placed outside the house

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिंड शहर में दीपक भदौरिया नाम का एक शख्स खुद को सिविल जज बताता है, लेकिन असल में वह सिविल जज नहीं है। इस बात की सूचना जब भिंड पुलिस को मिली तो भिंड पुलिस ने इस सूचना पर जांच शुरू कर दी। धीरे-धीरे जांच आगे बढ़ती गई तो पुलिस को मालूम हुआ कि दीपक भदौरिया नाम के किसी भी शख्स का चयन सिविल जज के लिए नहीं हुआ है। इसके साथ ही दीपक भदौरिया नाम के किसी भी शख्स का ट्रेनिंग में भी कोई नाम नहीं था।

इस बात की पुष्टि हो जाने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाहा ने फर्जी सिविल जज को स्वतंत्र नगर वाले निवास से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दीपक भदौरिया की कार को भी जब्त किया है। दीपक भदौरिया के घर के बाहर और कार पर नेम प्लेट पर सिविल जज लिखा हुआ है। पकड़ा गया दीपक भदौरिया उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का रहने वाला है।

Police arrested accused
डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाह ने बताया दीपक भदौरिया के पास से सिविल जज लिखा हुआ विजिटिंग कार्ड भी मिला है। दीपक भदौरिया सिविल जज बताकर टोल नाके पर टोल टैक्स देने से भी बचता था। डीएसपी हेडक्वार्टर मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि पकड़े गए फर्जी सिविल जज दीपक भदौरिया के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Outside the house and a car was written on the civil judge, it used to accumulate – during the police investigation, it turned out to be fake; Learn how to open poll