You are currently viewing OMG! ‘अलादीन का चिराग’ खरीदने के लिए ब्रिटेन से भारत आए डॉक्टर ने लूटा दिए 2.5 करोड़ रुपए, पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान

OMG! ‘अलादीन का चिराग’ खरीदने के लिए ब्रिटेन से भारत आए डॉक्टर ने लूटा दिए 2.5 करोड़ रुपए, पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: अलादीन का चिराग और उसमें से निकलता जिन्न, क्या हुक्म है मेरे आका…ये कहानी तो आपने भी सुनी होगी। पर क्या ऐसा चिराग आप खरीदने की सोचेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है। क्या भला कोई अलादीन का चिराग बेच सकता है। जी हां, ऐसा हुआ है। एक डॉक्टर को ये चिराग बेचा गया और वो भी भारी-भरकम करोड़ों की रकम में। ये मामला तब चर्चा में आया जब एक लंदन से लौटे डॉक्टर ने इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी। उसने बताया कि उसे ठगा गया है। उसे 2.5 करोड़ रुपए में अलादीन का चिराग बेचा गया, पर बाद में वह चिराग नकली निकला।

 

 

खबरों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ में ये सब हुआ। यहां एक डॉक्टर से तांत्रिकों ने अलादीन के चिराग के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये ठग लिए। बताया जा रहा है कि ये डॉक्टर लंदन रिटर्न हैं। इनका नाम है डॉक्टर लईक अहमद। इन्हें तांत्रिकों ने मूर्ख बनाया है। तांत्रिकों ने उन्हें समझाया था कि चिराग से वे रातोंरात मालामाल हो सकते हैं। तांत्रिकों के नाम इकरामुद्दीन, अनीस हैं। इनके साथ एक महिला के होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

 

डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि तांत्रिकों ने उसके दिमाग को काबू में किया। फिर ये चिराग बेचा। पुलिस ने तांत्रिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से इसी तरह के नकली चिराग भी बरामद किए हैं। जो भी हो, सोशल मीडिया पर इस चिराग मामले की खूब चर्चा है। टेक्नोलॉजी के इस जमाने में अगर कोई पढ़ा-लिखा डॉक्टर चिराग खरीदे और वो भी करोड़ों में, तो चर्चा होना लाजिमी है।