You are currently viewing OMG: TikTok चैलेंज के नाम पर 23 मैग्नेट निगल गई 6 साल की बच्ची, जानें फिर क्या हुआ..

OMG: TikTok चैलेंज के नाम पर 23 मैग्नेट निगल गई 6 साल की बच्ची, जानें फिर क्या हुआ..

लंदन: टिकटॉक चैलेंज के चक्कर में एक बच्ची की जान जाने से बच गई है। समय रहे उसे उपचार मिल गया जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका जीवन बचा लिया। मामला इंग्लैंड का है, जहां एक छह साल की बच्ची ने टिकटॉक चैलेंज के नाम पर 23 मैग्नेट निगल लीं। डॉक्टर मुश्किल से बच्ची की जान बचाने में कामयाब हुए हैं। दरअसल, बच्ची के पेट में लगातार दर्द हो रहा था और वो बार-बार उल्टी कर रही थी, इस पर जब पैरेंट्स उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, तब पूरा मामला सामने आया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के लुईस, ईस्ट ससेक्स में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची ने टिकटॉक चैलेंज पूरा करने के चक्कर में 23 मैग्नेट निगल ली थीं। जिसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने सर्जरी करके मैग्नेट निकालीं। उन्होंने कहा कि मैग्नेट के चलते बच्ची की जान भी जा सकती थी। इससे उसकी आंतों को नुकसान पहुंचा है।

OMG: 6 year old girl swallowed 23 magnets in the name of TikTok challenge, know what happened then ..