You are currently viewing रोपड़ से बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, तीन बार बदला गया रूट, 16 घंटे में तय हुआ 900 KM का सफर

रोपड़ से बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, तीन बार बदला गया रूट, 16 घंटे में तय हुआ 900 KM का सफर

नई दिल्लीः पंजाब की रोपड़ जेल से निकलने के बाद करीब 900 किलोमीटर का सफर 16 घंटे में तय करते हुए मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार भोर 4.30 बजे बांदा जेल पहुंचा दिया गया। इस दौरान तीन बार उसका रूट भी चेंज किया गया। जेल आने से एक घंटे पहले पूरी रोड को बैरिकेड कर दिया गया।

पुलिस का काफिला मुख्तार को लेकर बांदा की सीमा जसपुरा में भोर में 3.30 बजे दाखिल हुआ। इसके बाद पैलानी, पपरेन्दा और विश्वविद्यालय रोड से होते हुए मुख्तार को बांदा जेल में दाखिल कराया गया।

काफिल पहुंचने से ठीक 10 मिनट पहले जेल गेट खोल दिया गया। मुख्तार के साथ आ रही गाड़ियों को जेल से एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया। जेल के अंदर केवल मुख्तार की एम्बुलेंस और पुलिस अधिकारियों की दो ही गाड़ियों को जाने दिया गया।

Mukhtar Ansari reached Banda Jail from Ropar, covered 900 KM in 16 hours, changed route three times