You are currently viewing लुधियाना में कुत्ते को घुमा रहे शख्स को सांप ने काटा, शोर मचाने पर बची जान

लुधियाना में कुत्ते को घुमा रहे शख्स को सांप ने काटा, शोर मचाने पर बची जान

लुधियाना: लुधियाना में कुत्ते को घुमाने निकलने शख्स को सांप ने काट लिया। युवक के शोर मचाने के बाद उसे अस्पताल दाखिल करवाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल युवक की पहचान विजय सिंह के रूप में हुई है। जंडियाली निवासी विजय ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद अपने पालतु जानवर कुत्ते को वह गली में घुमा रहा था। अचानक से वह गली में खाली प्लाट में कुत्ता लेकर चक्कर लगाने लगा। एकदम से उसकी लात पर जोरदार डंक लगा। उसने देखा कि एक सांप उसे काट कर झाड़ियों में भाग गया।

हड़बड़ाहट में उसने इलाके में शोर मचाया। पड़ोसियों ने उसे प्राथमिक उपचार देते हुए लात पर कपड़ा बांध कर खून की सर्कुलेशन को रोक दिया तांकि जहर शरीर में न फैल सके। लोगों की मदद से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। फिलहाल अभी डाक्टर ने उसके इंजेक्शन और ड्रिप लगाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Om Visa (@om_visa)

Man walking dog in Ludhiana bitten by snake, saved his life after raising noise