You are currently viewing हरियाणा सचिवालय की 7वीं मंजिल से गिरा व्यक्ति, मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हरियाणा सचिवालय की 7वीं मंजिल से गिरा व्यक्ति, मचा हड़कंप, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक व्यक्ति हरियाणा सिविल सचिवालय की सातवीं मंजिल से गिर गया। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हादसा किन कारणों से हुआ। चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Man fell from 7th floor of Haryana Secretariat, created commotion, hospitalized in critical condition