जालंधर: जालंधर के रामामंडी में पुलिस ने दो युवकों को 4 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब यह हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने एक्टिवा रोकी और तलाशी लेने पर दोनों के पास से 2-2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने एक्टिवा भी जब्त कर ली है। आरोपियों की पहचान रोहित निवासी बलदेव नगर अमनप्रीत सिंह निवासी विवेक नगर रामा मंडी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Jalandhar police arrested two youths who were going to supply heroin