You are currently viewing खौफनाक विमान हादसा: सड़क पर क्रैश हुआ नोटों से भरा एयरफोर्स का हरक्यूलिस प्लेन, 15 लोगों की मौत; नोट लूटने के लिए मची होड़

खौफनाक विमान हादसा: सड़क पर क्रैश हुआ नोटों से भरा एयरफोर्स का हरक्यूलिस प्लेन, 15 लोगों की मौत; नोट लूटने के लिए मची होड़

सुकर: बोलीविया के एल ऑल्टो शहर में आज सुबह (भारतीय समयानुसार) एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला विमान हादसा सामने आया है। यहां वायु सेना का एक हरक्यूलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 15 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विमान देश के केंद्रीय बैंक से बड़ी मात्रा में नए करेंसी नोट लेकर जा रहा था, जो क्रैश के बाद पूरे इलाके में बिखर गए।

खराब मौसम के कारण रनवे से फिसला विमान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे का मुख्य कारण खराब मौसम को बताया जा रहा है। मौसम की खराबी के चलते विमान अनियंत्रित होकर रनवे से फिसल गया और पास ही स्थित एक सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयानक था। पूरी सड़क पर विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और लोगों के शव बिखरे हुए थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सड़क पर बिखरे नोट तो लूटने के लिए उमड़ी भीड़

विमान के क्रैश होने के साथ ही उसमें रखे केंद्रीय बैंक के नए नोट भी बाहर आ गिरे और पूरी सड़क पर बिखर गए। जब स्थानीय लोगों ने सड़क पर नोटों को बिखरा हुआ देखा, तो वहां उन्हें उठाने और लूटने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग हादसे की गंभीरता को भूलकर पैसे बटोरने में लग गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालात पर काबू पाने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के गोले

स्थिति को तेजी से बिगड़ता देख स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों को तुरंत कड़े कदम उठाने पड़े। नोट लूटने के लिए बेकाबू हुई भीड़ को खदेड़ने और हालात को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन (पानी की बौछार) और आंसू गैस के गोलों का भारी इस्तेमाल करना पड़ा। इस बड़े हादसे और उसके बाद उपजे तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद कर दिया है। 

horrific-plane-crash-air-force-hercules-plane-loaded-with-currency-notes-crashes-on-road-killing-15