You are currently viewing हैरानीजनक! Dentist का दात उखाड़ना लड़की को पड़ा महंगा, तड़प-तड़पकर हुई मौत

हैरानीजनक! Dentist का दात उखाड़ना लड़की को पड़ा महंगा, तड़प-तड़पकर हुई मौत

मुंबईः मुंबई के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 23 वर्षीय लड़की डेंटिस्ट के पाल इलाज के लिए गई जहां उसकी मौत हो गई। घटना पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ की है। दरअसल, लड़की दांतों के ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी इसी दौरान खून अधिक बह जाने से उसकी मौत हो गई। लड़की के परिजन उसकी मौत का जिम्मेदार डॉक्टर्स को बता रहे हैं।

डेंटिस्ट ने दांत उखाड़ा और तड़प-तड़पकर मर गई लड़की

जानकारी के अनुसार, धनश्री जाधव दांतों के दर्द से पिछले कई माह से परेशान थी। उसका इलाज पिंपरी चिंचवड़ इलाके के स्टर्लिंग आयुर्वेदिक अस्पताल के अंतर्गत आने वाले डेंटल अस्पताल में चल रहा था। धनश्री की सर्जरी होने वाली थी इसके लिए वह आठ दिनों से स्टर्लिंग आयुर्वेदिक अस्पताल के डेंटल अस्पताल में भर्ती हुई थी।

डेंटिस्ट ने दांत उखाड़ा और तड़प-तड़पकर मर गई लड़की
इलाज के दौरान जब धनश्री के दांत निकाले गए तो वह तड़प उठी। लगातार खून बह जाने से धनश्री की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत भी हो गई। बेटी के मौत के बाद माता-पिता इसका विरोध किया और स्पताल प्रशासन के खिलाफ निगड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से धनश्री की मौत हुई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि धनश्री की मौत की सही वजह सामने नहीं आ पाई है। उसका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।