You are currently viewing वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थ‍िक सर्वेक्षण, यहां देखें LIVE

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थ‍िक सर्वेक्षण, यहां देखें LIVE

नई दिल्ली: संसद का बजट स सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। उसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से आर्थिक सर्वेक्षण पेश क‍िये जाने के बाद 2 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉक्टर वी अनंत नागेश्वरन प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

क्या होता है इकॉनोमिक सर्वे?
इकोनॉमिक सर्वे वित्त मंत्रालय का प्रमुख दस्तावेज होता है। यह देश के आर्थिक विकास का लेखाजोखा होता है, ज‍िसे बजट से पहले पेश क‍िया जाता है। इसी के आधार पर यह तय क‍िया जाता है क‍ि पिछले एक साल के दौरान अर्थव्यवस्था कैसी रही? आर्थ‍िक सर्वेक्षण के आधार पर ही यह तय होता है क‍ि कहां नुकसान हुआ और कहां पर फायदा? इसके आधार पर ही यह तय होता है क‍ि किस क्षेत्र में कितना निवेश हुआ। बजट से पहले आने वाले आर्थिक सर्वेक्षण पर सबकी न‍िगाहें होती हैं।

इकोनॉमिक सर्वे को यहां लाइव देखें
आप संसद में जाये बगैर भी इकोनॉमिक सर्वे को घर बैठकर लाइव देख सकते हैं। इसका लाइव स्ट्रीम livestream सरकार के सभी ऑफिश‍ियल चैनल, संसद टीवी, पीआईबी इंडिया आदि पर किया जाएगा। वहां से आप इंटरनेट के जर‍िये देख सकते हैं।

Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the Economic Survey today watch LIVE here