जालंधर: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों ने मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर (PVR) के खिलाफ भारी नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर लाइव आकर दोनों कलाकारों ने आरोप लगाया है कि पीवीआर पंजाबी फिल्मों को उतना महत्व नहीं देता है, जितना कि हिंदी और साउथ की फिल्मों को दिया जाता है। उन्होंने इसे पंजाबी भाषा और सिनेमा की आवाज को दबाने की कोशिश करार दिया है।
पीवीआर के सिनेमाघरों में नहीं लगेगी फिल्म
दोनों अभिनेताओं ने स्पष्ट किया कि उनकी नई फिल्म ‘बंबूकाट 2’ आज रिलीज हो गई है, लेकिन पीवीआर ने उन्हें पर्याप्त शो नहीं दिए और बार-बार दूसरी भाषाओं की फिल्मों का हवाला देकर टालमटोल की। इस रवैये से नाराज होकर एमी विर्क ने साफ कह दिया है कि उनकी यह फिल्म अब बाकी सभी सिनेमाघरों में तो दिखाई जाएगी, लेकिन पीवीआर में इसे रिलीज नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले उन्हें इस मुद्दे पर खुलकर न बोलने की सलाह दी गई थी, लेकिन अब उन्होंने जनता के सामने अपनी बात रखने का फैसला किया है।
दर्शकों से ‘बंबूकाट 2’ देखने की खास अपील
एमी और बिन्नू ने इंडस्ट्री में उनके खिलाफ उठ रही उंगलियों पर भी तीखा तंज कसते हुए विरोधियों को तैयार रहने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही, दोनों पंजाबी स्टार्स ने अपने फैंस और दर्शकों से अपील की है कि वे ‘बंबूकाट 2’ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाकर देखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाबी सिनेमा को बचाने और उसे मजबूत बनाने के लिए हर एक दर्शक का सहयोग और प्यार बेहद जरूरी है।
पंजाबी स्टार्स ने अपने फैंस और दर्शकों से अपील की है कि वे ‘बंबूकाट 2’ को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जाकर देखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाबी सिनेमा को बचाने और उसे मजबूत बनाने के लिए हर एक दर्शक का सहयोग और प्यार बेहद जरूरी है।

Ammy Virk and Binnu Dhillon lash out at PVR, alleging discrimination; learn the full story




