You are currently viewing मोहाली में दिल दहला देने वाली घटना, दिनदहाड़े तलवार से लड़की पर किए ताबड़तोड़ वार; तड़प-तड़पकर हुई दर्दनाक मौत

मोहाली में दिल दहला देने वाली घटना, दिनदहाड़े तलवार से लड़की पर किए ताबड़तोड़ वार; तड़प-तड़पकर हुई दर्दनाक मौत

मोहाली: चंडीगढ़ के पास मोहाली के फेज-5 में एक लड़की का भयावह तरीके से मर्डर हुआ है। यहां दिनदहाड़े एक सनकी शख्स ने बेखौफ होकर सरेआम बीच सड़क लड़की को मौत के घाट उतार दिया। सनकी ने लड़की को तलवार से काटा। उसने लड़की पर तलवार से ताबड़तोड़ कई वार किए। जहां तलवार के हमले में कट लगने से लड़की के सिर से लेकर शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म हुए और उसकी तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। इस वारदात से मोहाली और आसपास हड़कंप मच गया है। लोग सहम गए हैं। खासकर लड़कियां इस तरह की वारदात को लेकर दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि, लड़की का नाम बलजिंदर कौर (31 साल) है। वह फतेहपुर जट्टाँ की रहने वाली थी और मोहाली के मोहाली फेज-5 में नौकरी करने आती थी। परिवार के मुताबिक, यहां वह पिछले 8-9 सालों से बैंक में नौकरी कर रही थी और रोज उप डाउन करती थी। जहां रोज की तरह शनिवार सुबह भी वह फतेहपुर जट्टाँ स्थित अपने घर से मोहाली आने के लिए निकली।

इस दौरान लड़के के पिता ने उसे बस में छोड़कर आए। इसके बाद लड़की जब मोहाली पहुंची और बस से उतरी और पैदल सड़क पर जाने लगी तो इस दौरान उसपर तलवार से हमला कर दिया गया। सुबह साढ़े 8 बजे के करीब यह वारदात की गई। हमला करने वाला सनकी शख्स पहले से ही लड़की का इंतजार कर रहा था।

लड़की को हमले को तनिक भी अंदाजा नहीं था। वो सामान्य तौर पर अन्य लोगों के साथ-साथ सड़क पर से गुजर रही थी। लेकिन इसी बीच यह सनकी दरिंदा अचानक से उसके सामने आया और उसपर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग भाग खड़े हुए।

वहीं दूसरी ओर तलवार के शुरुवाती हमलों में लड़की भी बचने के लिए सड़क पर भागती रही। लेकिन कब तक भागती। तलवार के ताबड़तोड़ हमलों से उसे असहाय कर दिया। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई और वहीं सनकी दरिंदा लड़की पर तलवार से कई हमले करता रहा। जब तक वह मर नहीं गई।

वारदात का खौफनाक मंजर ऐसा था कि खून से लथपथ लड़की की लाश किसी से देखी नहीं जा रही थी। यह पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद लड़की को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं बताया जा रहा है कि, पुलिस ने वारदात में तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी सनकी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की हत्या कर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अब जांच-पड़ताल करते हुए उससे पूछताक्ष कर रही है। हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। अभी यह भी मालूम नहीं चला है कि, उसने लड़की को क्यों मारा? क्या रंजिश थी। वहीं शुरुवाती तौर में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। लेकिन लड़की के घर वाले एसी किसी बात से साफ इंकार कर रहे हैं।

A heartbreaking incident in Mohali, a girl was attacked with a sword in broad daylight; she died a painful death in agony