जालंधर: शिक्षक दिवस के अवसर पर इंसानियत दा फैन एसोसिएशन की ओर से संतोखपुरा में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए संपूर्ण शादी का राशन उपलब्ध करवाकर परिवार की मदद की गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और बेटी के पिता का निधन हो चुका है, जिसके चलते उसकी मां अकेले ही परिवार की सभी जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
बेटी की शादी की तैयारियों में आर्थिक परेशानी सामने आने पर इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने आगे बढ़कर सहयोग किया और शादी के लिए आवश्यक पूरा राशन उपलब्ध करवाकर परिवार का सहारा बनने का प्रयास किया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से संदेश दिया गया कि हमारे गुरुओं ने हमें हमेशा जरूरतमंद और दुखी व्यक्ति की मदद करने की सीख दी है। इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने सभी से अनुरोध किया कि अपने गुरुओं द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलें और दूसरों के बुरे समय में उनका साथ दें। यही हमारे गुरुओं की शिक्षाओं का सच्चा सम्मान है।
इस सेवा कार्य के दौरान प्रेसिडेंट राघव जैन, वाइस प्रेसिडेंट हनी अग्रवाल, वाइस चेयरमैन उमंग जैन, जनरल सेक्रेटरी गौरव जैन, जॉइंट कैशियर उदित जैन, जॉइंट वेलफेयर इंचार्ज आनंद जैन तथा अजय कुमार मौजूद रहे।


‘Insaniyat Da Fan Association’ sets an example of service and humanity by providing all the rations




