You are currently viewing लुधियाना की फैक्टरी में गैस रिसाव से 5 कर्मचारी बेहोश, लोगों में मची अफरा-तफरी

लुधियाना की फैक्टरी में गैस रिसाव से 5 कर्मचारी बेहोश, लोगों में मची अफरा-तफरी

लुधियाना: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से फैक्ट्री में काम रहे 5 कर्मचारी बेहोश हो गए। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ये घटना आज सुबह ग्यासपुरा की वेलटेक गैस फैक्ट्री में घटी। हादसे के समय फैक्ट्री में 2 कर्मचारी मौजूद थे, जो वॉल्व फटते ही बाहर आ गए। इसके बाद गैस हवा में फैल गई। इसके बगल वाली एक फैक्ट्री के कर्मचारी बेसुध हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मैनेजर फैक्ट्री में पहुंचा और किसी तरह उस रिसाव को बंद किया। पुलिस ने पास के इलाके को सील कर दिया है। बेसुध कर्मचारियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

5 workers unconscious due to gas leak in Ludhiana factory, panic among people