You are currently viewing जालंधर के DC दफ्तर के बाहर चली गोली, दैनिक सवेरा औऱ दैनिक भास्कर के पत्रकार जख़्मी, अस्पताल भर्ती, पुलिस जांच में जुटी, तस्वीरें देखें

जालंधर के DC दफ्तर के बाहर चली गोली, दैनिक सवेरा औऱ दैनिक भास्कर के पत्रकार जख़्मी, अस्पताल भर्ती, पुलिस जांच में जुटी, तस्वीरें देखें

जालंधर ( PLN) डीसी दफ्तर के दैनिक भास्कर दफ्तर के नजदीक पुडा काम्प्लेक्स में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया । इस घटना में दैनिक सवेरा औऱ दैनिक भास्कर के दो पत्रकार जख़्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि एक्सिस बैंक के ATM के सुरक्षा कर्मी के हाथ से बंदूक नीचे गिरने की वजह से लोडिड बंदूक से अचानक गोली चल गई। और गोली के छर्रे मीडिया से फोटो जॉर्नलिस्टों रमेश नैय्यर तथा रजत के लगने से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल भर्ती करवा दिया गया है। मोके पर पहुंच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।