You are currently viewing देश के इन मंदिरों में बैन है महिलाओं की एंट्री, जानें- इसके पीछे की वजह

देश के इन मंदिरों में बैन है महिलाओं की एंट्री, जानें- इसके पीछे की वजह

नई दिल्ली: देश में कई मंदिर ऐसे हैं जहां पर महिलाओं की एंट्री बैन है। हालांकि ऐसे मंदिरों में से कुछ में महिलाओं के प्रवेश पर से निषेध हट गया है। वैसे अब भी कई मंदिर हैं जहां महिलाओं का जाना वर्जित है। आइए जानते हैं देश के 7 ऐसे ही प्रसिद्ध मंदिरों के नाम-

1. असम के बारपेटा जिले में स्थित पटबौशी सतरा मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर बैन है। हालांकि साल 2010 में कुछ महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया था लेकिन बाद में फिर से बैन लग गया था।

2. राजस्थान के पुष्कर में भगवान कार्तिकेय का मंदिर है। इस मंदिर में भी महिलाओं के जाने की मनाही है। कहा जाता है कि मंदिर में भगवान के ब्रह्मचारी स्वरूप की पूजा होती है जिस कारण महिलाओं का प्रतिबंध है।

3. कर्नाटक के मंगोलर में बने भदवान अनप्पा मंदिर के वेबसाइट पर जो जानकारी उपलब्ध है उसके अनुसार यहां पर महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर निषेध है।

4. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के ऋषि ध्रूम आश्रम व मंदिर प्रांगण में महिलाएं नहीं जा सकती हैं। हालांकि एक बार लोकल विधायक मनीषा वहां गई थीं। इसके बाद आश्रम से जुड़े लोगों ने गंगाजल से मंदिर का ‘शुद्धिकरण’ करवाया था।

5. राजस्थान के पाली जिले में बने रनकपुर जैन मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध तो नहीं है लेकिन यहां पर मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के आने पर रोक है। इसके साथ ही वेस्टर्न कपड़ों में भी महिलाओं के प्रवेश पर निषेध है।

6. केरल के प्रसिद्ध पद्मनाभस्वामी मंदिर में महिलाएं पूजा तो कर सकती हैं लेकिन गर्भ गृह के अंदर जाने पर रोक है। (यह भी पढ़ें- कहीं मटन बिरयानी तो कहीं चिकन, भारत के इन मंदिरों में प्रसाद में चढ़ता है मांस)

7. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में देवी दुर्गा के मंदिर, भवानी दीक्षा मंडपम में महिलाओं को गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Women’s entry is banned in these temples of the country, know the reason behind this