You are currently viewing MLA रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी विजिलेंस, सुबह फिर घर की तलाशी लेने पहुंची टीम; समधी-PA के घर भी छापेमारी

MLA रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी विजिलेंस, सुबह फिर घर की तलाशी लेने पहुंची टीम; समधी-PA के घर भी छापेमारी

जालंधर: पंजाब में आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा विजिलेंस टीम की हिरासत में है। उन्हें आज (शनिवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहाँ विजिलेंस उनका रिमांड हासिल करने का प्रयास करेगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अरोड़ा से पूछताछ मोहाली में होगी या जालंधर में।

जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने शुक्रवार सुबह 8:45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित आवास पर छापा मारा था। आज शनिवार सुबह भी एक टीम दोबारा विधायक के घर तलाशी के लिए पहुंची। विजिलेंस की टीम ने करीब 6 घंटों तक रमन अरोड़ा के घर के अंदर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान और उनके पीए रोहित के घरों पर भी छापेमारी की गई। राजू मदान तो घर पर नहीं मिले, लेकिन रोहित को विजिलेंस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उन्हें भी आज अरोड़ा के साथ ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह मामला कुछ दिन पहले गिरफ्तार किए गए एटीपी (असिस्टेंट टाउन प्लानर) से जुड़ा हुआ है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने जालंधर नगर निगम के जरिए लोगों को नोटिस भिजवाए और फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा-दफा करवा दिया। इस मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब इस गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Vigilance will present MLA Raman Arora in court today and obtain his remand