You are currently viewing पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर चला विजिलेंस का चाबुक, भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार

पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर चला विजिलेंस का चाबुक, भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में पकड़ा गया है। पंजाब के विजिलेंस ब्यूरो ने साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है। साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि साधु सिंह धर्मसोत दलित छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपी थे। साधु सिंह धर्मसोत को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। साधु सिंह धर्मसोत पर पेड़ों की कटाई में कमीशन लेने का भी आरोप है। साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि विकास के नाम पर काटे जाने वाले हर एक पेड़ की कटाई पर वे ठेकेदार से 500 रुपये रिश्वत लेते थे। साधु सिंह धर्मसोत कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में वन मंत्री थे।

Vigilance whip on former Congress minister Sadhu Singh Dharamsot, arrested in a corruption case