You are currently viewing VIDEO: 2,223 KMPH की रफ्तार से उड़ान भरने वाला राफेल ने ‘चूमे भारत माता के पांव’, खासियत ऐसी की जानकर उड़ जाएंगे होश

VIDEO: 2,223 KMPH की रफ्तार से उड़ान भरने वाला राफेल ने ‘चूमे भारत माता के पांव’, खासियत ऐसी की जानकर उड़ जाएंगे होश

 

नई दिल्लीः भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए फ्रांस से 5 बेहद खतरनाक राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच चुके हैं। करीब 7300 किलोमीटर का सफर कर अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर सभी लैंड किए।

 

 

पीएम मोदी ने पोस्ट किया वीडियो
राफेल के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संस्कृत के श्लोक से स्वागत किया। लिखा, राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं, राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्, राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो, दृष्टो नैव च नैव च।। नभः स्पृशं दीप्तम्… स्वागतम्!

फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन की उत्पादन इकाई से राफेल विमानों ने सोमवार को टेक ऑफ किया था. ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय कर अंबाला पहुंचे हैं। इन विमानों में तीन एक सीट वाले और दो विमान दो सीट वाले हैं। राफेल लडाकू विमान एयरफोर्स के 17 वें स्क्वाड्रन का हिस्सा होगा। इस स्क्वाड्रन का नाम Golden Arrows है।

 

 

राफेल की खासियत
– राफेल दो इंजन वाला फाइटर जेट है।
– राफेल जेट कई हथियारों को कैरी करने में सक्षम हैं। यह परमाणु ​हथियारों को लेकर उड़ान भरने में भी सक्षम है।
यूरोप की मिसाइल निर्माता MBDA की ‘मीटियोर बियोन्ड विजुअल रेंज एयर टू एयर मिसाइल’ और हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम ‘स्कैल्प क्रूज मिसाइल’ राफेल के वैपन पैकेजेस में प्रमुख हैं।
– राफेल की स्कैल्प मिसाइल की रेंज करीब 300 किलोमीटर है।

 

 

– मिसाइल सिस्टम्स के अलावा राफेल जेट्स कई इंडिया स्पेसिफिक मॉडिफिकेशंस से लैस होंगे।
– इनमें इजरायली हैलमेट माउंटेड डिस्प्ले, रडार वार्निंग रिसीवर्स, लो बैंड जैमर्स, 10 घंटे के फ्लाइट डेटा की रिकॉर्डिंग, इन्फ्रा रेड सर्च व ट्रैकिंग सिस्टम्स आदि शामिल हैं।
– राफेल विमान की भार वहन क्षमता 9500 किलोग्राम है और यह अधिकतम 24,500 किलोग्राम तक के वजन के भार के साथ 60 घंटे की अतिरिक्त उड़ान भरने में सक्षम है।

 

 

– राफेल 15.27 मीटर लंबा और 5.3 मीटर ऊंचा है। इसकी फ्यूल कैपेसिटी तकरीबन 17 हजार किलोग्राम है।
राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक की उड़ान भर सकता है। राफेल 2,223 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से उड़ सकता है।

 

 

– राफेल का राडार 100 किमी के भीतर एक बार में 40 टारगेट का पता लगा लगा सकता है। इससे दुश्मन के विमान को पता चले बिना भारतीय वायुसेना उन्हें देख पाएगी।
-एक साथ 40 टारगेट का पता लगाने की खासियत इस फाइटर जेट को दूसरों से और खास बना देता है।

 

 

100% आयुर्वेदिक इस प्रोडक्ट से 2 महीने में कम हुआ 15 kg भार – देखें Video

✅ No Side Effects
♦️भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा ◆ Certified ◆

? Slim हो चुकी लड़की की मोटेपन की तस्वीरें देखकर चोंक जाएंगे आप