नई दिल्ली: सांपों को देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है, जिसे सांपों से बेइंतहां प्यार है। इतना कि वह अपने घर में इन्हें पालता है, उनके साथ खेलता है और अपने बच्चों की तरह उन्हें प्यार देता है। वह अपने घर में छोटे-मोटे सांपों को ही नहीं, बल्कि ऐसे विशालकाय सांपों को भी पालते हैं, जिनका वजन इतना अधिक होता है कि उन्हें उठाना तक मुश्किल होता है। इस शख्स ने कई लोगों को अचरज में डाल रखा है।
यह शख्स हैं ब्रायन बार्जिक, जिन्हें सांपों से बेहद लगाव है। वह उसी तरह उन्हें अपने घर में पालते हैं, जैसे कि लोग अपने घरों में कुत्ते या बिल्ली को पालते हैं। वह सांपों को भोजन कराते हैं तो तमाम ऐसे इंतजाम भी करते हैं, जिनकी जरूरत सांपों को होती है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सांपों को अपने गोद में उठाते, उन्हें खिलाते देखे जा सकते हैं। इनमें से कई का वजन इतना अधिक है कि उन्हें उठाने में भी मुश्किल होती है।
देखें VIDEO-
View this post on Instagram
ब्रायन बीते कई साल से अपने घर में सांपों को इकट्ठा कर उनकी देखभाल कर रहे हैं। ‘द रेप्टाइल आर्मी’ नाम के संगठन के तहत उन्होंने सांपों को असुरक्षित परिस्थितियों से बचाने की दिशा में कई प्रयास किए हैं। वह 1989 से ही ऐसा करते आ रहे हैं, जो सांपों के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है।