You are currently viewing विमान का इमरजेंसी गेट खोल विंग पर चढ़ गया शख्स, अधिकारियों में हड़कंप- जानें आगे क्या हुआ…

विमान का इमरजेंसी गेट खोल विंग पर चढ़ गया शख्स, अधिकारियों में हड़कंप- जानें आगे क्या हुआ…

नई दिल्ली: एक हैरान कर देने वाला अमेरिका में सामने आया है जहां एक यात्री की हरकत से मियामी एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों के होश उड़ गए। फ्लाइट में सवार ये शख्स तबीयत खराब होने पर विमान की विंग्स पर जा बैठा। बाद में उसे किसी तरह नीचे उतारा गया। जैसे ही अधिकारियों की इसकी जानकारी मिली, वो घबरा गए और तुरंत मौके पर पहुंचकर शख्स से नीचे उतरने की अपील करने लगे। हालांकि बाद में इस सिरफिरे शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 920, जैसे ही एयरपोर्ट पहुंची विमान में सवार शख्स लैंडिंग के बाद आपातकालीन द्वार खोल कर विमान के विंग पर चढ़ गया। एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, यात्री को तुरंत कानून प्रवर्तकों ने हिरासत में ले लिया। यात्री का नाम क्रिश्चियन सेगुरा है, जिसकी उम्र 33 वर्ष है। उस पर एयरपोर्ट की संपत्ति के अतिक्रमण और एक पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी का आरोप है।

इस घटना को लेकर मियामी पुलिस ने कहा कि फ्लाइट गेट डी22 पर उतर रही थी, तभी एक शख्स ने इमरजेंसी गेट खोला और विंग पर चढ़ गया। वह प्रतिबंधित क्षेत्र में भी गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने कहा कि वह लैंडिंग के समय से अच्छा नहीं महसूस कर रहा था। वह खतरे में है। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चेकअप के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

The person climbed on the wing by opening the emergency gate of the aircraft, stirred the officials – know what happened next…