You are currently viewing कॉलेज से घर लौट रही लड़की का नहर में मिला शव, परिवार ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप

कॉलेज से घर लौट रही लड़की का नहर में मिला शव, परिवार ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप

चमकौर साहिब: चमकौर साहिब के गांव मनसूहा से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कॉलेज से घर के लिए निकली एक लड़की लापता हो गई थी। काफी दिनों से लापता इस लड़की की तलाश परिवार वाले कर रहे थे, और आज उसका शव उसकी कार के साथ नहर से बरामद हुआ। मृतक लड़की की पहचान 19 वर्षीय जशनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

मृतक लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर एक लड़का उनकी बेटी से बातचीत करता था। दोनों एक-दूसरे की वीडियो लाइक करते थे और पोस्ट शेयर करते थे, जिसके बाद परिवार को उनके रिश्ते पर शक हुआ।

परिवार के अनुसार, लड़का लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया और अब परिवार का आरोप है कि लड़के ने लड़की की हत्या करके उसकी लाश गाड़ी समेत नहर में फेंक दी। जब परिवार वाले लड़के के घर बात करने पहुंचे, तो लड़के के परिवार वालों ने उसे गायब कर दिया और अब पूरा परिवार ही गायब है। सरहिंद नहर से हाइड्रोलिक मशीन की मदद से कार को बाहर निकाला गया, जिसके अंदर से लड़की का शव मिला। लड़की के परिवार ने लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

The body of a girl returning home from college was found in a canal