
जालंधर: जालंधर के फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी, जिन्हें पिछले साल कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया था, आज कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी विरोधी बयानबाजी और लगातार पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के चलते उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया था।
सूत्रों के अनुसार, विक्रमजीत सिंह चौधरी को आज दाखा में आयोजित होने वाले कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पार्टी में शामिल करवाया जा सकता है। खुद विक्रमजीत सिंह चौधरी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और एलओपी नेता प्रताप बाजवा का फोन आया है। उन्होंने बताया कि वह आज कांग्रेस पार्टी के दाखा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे हैं और संभावना है कि इसी दौरान वे पार्टी में दोबारा शामिल होंगे।
View this post on Instagram

Suspended Congress MLA Vikramjit Singh Chaudhary








