You are currently viewing नए साल में महंगाई से मिली राहत, LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए से ज्यादा की कटौती

नए साल में महंगाई से मिली राहत, LPG सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए से ज्यादा की कटौती

नई दिल्ली: नए साल में लोगों को महंगाई से राहत की मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। दरअसल नए साल पर गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर में कटौती कर लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दी है। कंपनियों ने काॅमर्शियल गैस सिलेंडर पर 102 रुपए की कटौती की है।

बता दें कि बीते कुछ महीनों से लगातार 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल गैस सिलेंडर में बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं साल 2022 के पहले दिन लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। IOCL के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 102 घटकर 1998.5 हो गई हैं। नई कीमत आज से लागू हो गई है।

बता करें घरेलू एलपीजी सिलेंडर की तो अभी कीमतों में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। हालां​कि काॅमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी होने के बाद अब घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भी कमी होने के आसार है।

काॅमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम
देश की राजधनी दिल्ली में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटकर अब 1998.5 रुपए हो गया है। बात करें देश प्रमुख अन्य शहरों की तो चेन्नई में अब 19 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपए तो वहीं मुंबई में 1948.50 रुपए देने होंगे। नई कीमतें जारी होने के बाद कोलकाता में काॅमर्शियल गैस सिलेंडर अब आज से 2076 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Relief from inflation in the new year, LPG cylinder prices cut by more than Rs 100