You are currently viewing हुक्का BAR में पुलिस रेड, पुलिस को देख मची अफरा-तफरी, मस्ती में झूम रहे थे युवक

हुक्का BAR में पुलिस रेड, पुलिस को देख मची अफरा-तफरी, मस्ती में झूम रहे थे युवक

जालंधरः जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज 1 में यू एंड मी नामक हुक्का बार पर पुलिस द्वारा रेड कर 7-8 हुक्के सहित कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जानकारी देते थाना डिवीजन नंबर 7 के प्रभारी परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में अवैध तौर पर हुक्का बार चल रहा है। इसी सूचना पर उन्होंने हुक्का बार में रेड की।

इस दौरान वहां युवक मस्ती में हुक्के का मजा ले रहे थे। पुलिस रेड के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 7-8 हुक्के सहित बार के मालिक और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद बनती कायर्वाही की जाएगी।