कहा- गुजरात की जनता बदलाव चाहती है
– आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप का हर कार्यकर्ता बधाई का पात्र
जालंधर: पंजाब के लुधियाना पश्चिम और गुजरात की विसावदर सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हासिल की। लुधियाना पश्चिम से संजीव अरोड़ा और विसावदर से गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की है। जीत हासिल करने के बाद पर्यटन व संस्कृति मामलों के विभाग के सलाहकार और आम आदमी पार्टी के पंजाब के महासचिव दीपक बाली आम आदमी पार्टी के सभी कार्याकर्ताओं को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि गुजरात औऱ लुधियाना पश्चिम के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि आप की जीत से विरोधियों को स्पष्ट संदेश है कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की नीतियों से बहुत खुश हैं और गुजरात की जनता बदलाव लाना चाहती है।
उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार पंजाब की प्रगति और खुशहाली के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रही है और उपचुनाव के दौरान किए गए हर वायदे को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के हितों को पहल दी। हर चीज पर फोकस रखा।
उन्होने बताया कि पंजाब मे आप सरकार बनने के बाद जो गारंटियां दी गई थी, जैसे फ्री बिजली, पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाना, मोहल्ला क्लीनिक खोलना, युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना, पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना। सरकार की ओऱ से यह सभी गारंटियां पूरी कर ली गई हैं।
इसके अलावा पंजाब सरकार की ओऱ से अन्य सेक्टरों को विकसित करने के लिए भी कई योजनाए लागू की है। इनमें सबसे पहले फास्ट ट्रैक पोर्टल लांच किया, लैंड पूलिंग स्कीम शुरु की। इस नीति में किसानों को लैंड पूलिंग के जरिए उनका बनता हक मिलेगा।
इस जीत का सबसे बड़ा फेक्टर युद्ध नशेयां विरुद्ध रहा। जिसका आम लोगों ने खुलकर समर्थन किया। नशा पंजाब को अंदर से खोखला कर रहा था। माननीय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान चलाया गया। इसमें नशा तस्करों की ओर से बनाए गए निर्माणों को धवस्त किया गया।
उधर, पंजाब में ला एंड आर्डर को कायम रखने के लिए गैंगस्टरों पर काबू पाने के लिए भी पुलिस को खुली छूट दी गई। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और पूरी आम आदमी पार्टी की बदौलत ही पार्टी जीत हासिल कर पाई।
View this post on Instagram
people-of-punjab-are-happy-with-the-policies-of-mann-government-deepak-bali